रोटरी बजाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय गरबा महोत्सव में आज रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब एलीट, रोटरेक्ट क्लब ऑफ अरावली टेक्निकल इन्स्टीट्यूट के करीब साढ़े तीन सौ युवक-युवतियों एवं महिला-पुरूषों ने पारम्परिक वेशभूषा में डंाडियें खनका कर उत्सव में रंगत फैला दी

 | 

रोटरी बजाज भवन में आयोजित गरबा महोत्सव

रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आयोजित किये जा रहे दस दिवसीय गरबा महोत्सव में आज रोटरी क्लब उदयपुर, रोटरी क्लब एलीट, रोटरेक्ट क्लब ऑफ अरावली टेक्निकल इन्स्टीट्यूट के करीब साढ़े तीन सौ युवक-युवतियों एवं महिला-पुरूषों ने पारम्परिक वेशभूषा में डंाडियें खनका कर उत्सव में रंगत फैला दी। गरबा महोत्सव संयोजक डी.पी.धाकड़ ने बताया कि गरबे के आठवें दिन पंाच राउण्ड खेले गये जिसमें श्रेष्ठ गरबा करने वाले 30 युवक-युवतियों को पुरूस्कृत किया गया। सोमवार को होने वाले गरबे में डेªेस कोड लहरिया रहेगा। इस अवसर पर रोटरी क्लब उदयपुर के अध्यक्ष मानिक नाहर ने बताया कि रोटरी क्लब उदयपुर ने इस गरबा महोत्सव में 9 रोटरी क्लबों, 5 रोटरेक्ट 1 इनरव्हील क्लब एवं 10 इन्टरेक्ट क्लबों को साथ लेकर यह कार्यकंम आयोजित किया है। रोटरी क्लब एलीट के अध्यक्ष रवि धाबाई ने बताया कि रोटरी उदयपुर ने सभी रोटरी परिवारों को एक साथ जोड़ने का जो यह प्रयास किया,वह सराहनीय है।

आज आयोजित गरबा महोत्सव में रोटरी क्लब एलीट द्वारा बनाये गये रोटरेक्ट क्लब ऑफ अरावली टेक्निकल इन्स्टीट्यूट के 300 से छात्र-छात्राओं ने फिल्मी गीतों एवं भजनों पर डांडियों खनकाते हुए गरबा कर पसीने से तरबतर हो गये। इस अवसर पर नाहर एवं धाबाई ने रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष नीरज चौरसिया एवं सचिव कासिफ अहमद को भी सम्मानित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News