अनाथ बच्चो के साथ खेला गरबा, माता की चुनरी की भेंट
नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही उदयपुर में भी गरबा की धूम शुरू हो गयी। शहर में जहा विभिन्न समाजों ओर नवयुवक मंडलों द्वारा गरबा के आयोजन हुए वही दूसरी ओर नीम फाउंडेशन द्वारा अनूठे तरीके से नवरात्रि का शुभारंभ करते हुए डबोक स्थित एआईएम अनाथ आश्रम के अनाथ बच्चो के साथ गरबा खेला गया।

फाउंडेशन द्वारा अनाथालय के सभी बच्चो को फल और मिठाई खिला कर मुंह मीठा कराते हुए नवरात्रि की बधाई दी। सभी बच्चो को माता की चुनरी ओर डांडिया भेंट कीये गये और फिर सभी ने मिलकर गरबा खेला। अनाथालय के बच्चे भी गरबा खेल कर काफी खुश नजर आए।
नीम फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट ने बताया कि इन अनाथ बच्चो के लिए छोटी सी खुशी भी काफी मायने रखती है। पूरे शहर में गरबा के काफी आयोजन हो रहे है लेकिन इन बच्चो के लिए सोचने वाला कोई नही इसको ध्यान में रखते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि नवरात्रि के 9 दिनों तक शहर के अलग अलग अनाथालय, दृष्टिहीन, मूक बधिर, मंदबुद्धि बच्चो के साथ इसी तरह से गरबा खेल कर ओर फल मिठाई बांटी जाएगी।