मंदबुद्धि बच्चो के साथ खेला गरबा, मुंह मीठा करवाकर बांटी खुशियां

नवरात्रि पर पूरे देश मे देवी माँ की पूजा अर्चनाओ के साथ ही गरबो की धूम मची हुई है। गरबा के बड़े बड़े आयोजनो में हजारों लोग थिरक रहे है, वही दूसरी ओर उदयपुर के नीम फाउंडेशन द्वारा नवरात्रि को अनूठे तरीके से मनाया जा रहा है। नवरात्रि के शुभारंभ के साथ ही फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा अनाथ बच्चो को माता की चुनरी, फल, मिठाई ओर डांडिया भेँट कर जमकर गरबा खेला।

 | 

इसके साथ ही नवरात्रि के हर दिन किसी अनाथालय, दृष्टिहीन, मूक बधिर ओर मानसिक विमंदित बच्चो के साथ गरबा खेल कर खुशियां बांटी जा रही है। सोमवार को फाउंडेशन की फाउंडर रोशनी बारोट के साथ ही सदस्यों ने प्रयास संस्था के मंदबुद्धि बच्चो के साथ गरबा खेले।

Download the UT App for more news and information

बच्चो को माता की चुनरी भेंट करने के साथ ही फल, मिठाई ओर डांडिया भी दिए गए। संस्था के सभी बच्चे भी गरबा करके काफी खुश नजर आए। ये बच्चे भले ही सामान्य बच्चो की तरह बर्ताव नही कर सकते है, लेकिन प्रेम की भाषा को समझते हुए इन बच्चो ने अपने तरीके से गरबा भी खेला ओर जय माता दी के जयकारे भी लगाए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News