धवल चांदनी रात में हुआ गरबा रास

माहेश्वरी महिला क्लब द्वारा समाज की महिलाओ के लिये ओरियंटल पैलेस रिसेार्ट में धवल चांदनी रात में गरबा रास का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की 150 से अधिक महिलाओं ने एक साथ गरबा रास किया तो दृश्य नयनाभिराम हो गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका सुधा जेथलिया थी।

 | 

गरबा रास तीन आयुवर्ग में विभाजित किया गया तथा गरबा की वेशभूषा में आने वाले प्रतिभागियों को सुधा जेथलिया एवं समाज की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कौशल्या गट्टानी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रारम्भ में अध्यक्ष सरिता न्याती ने सभी का स्वागत किया। सचिव आशा नरानीवाल ने आभार ज्ञापित किया।

Download the UT App for more news and information

कार्यक्रम का संचालन मंजू गांधी ने किया। इस अवसर पर कविता, रीमा, प्राची, कान्ता, राजकुमारी सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News