गार्गी पुरस्कार समारोह 4 अक्टूबर को

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में बालिका शिक्षा फाउण्डेशन द्वारा प्रतिभावान बालिकाओं को उनकी बोर्ड परीक्षाओं में उपलब्धि के आधार पर कक्षा-10 की बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं कक्षा-12 की बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

 | 

गार्गी पुरस्कार समारोह 4 अक्टूबर को

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में बालिका शिक्षा फाउण्डेशन द्वारा प्रतिभावान बालिकाओं को उनकी बोर्ड परीक्षाओं में उपलब्धि के आधार पर कक्षा-10 की बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार एवं कक्षा-12 की बालिकाओं को बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोह 4 अक्टूबर को जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम नरेश डांगी ने बताया कि उदयपुर जिले में ऐसी समस्त बालिकाऐं पुरस्कार की पात्र होगी, जिन्होंने सत्र 2018 की राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कक्षा-10 एवं कक्षा-12 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है।

श्री डांगी ने बताया कि इसके अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकण्डरी परीक्षा 2017 की पात्र छात्राओं को जिन्हें गत वर्ष 22 जनवरी 2018 को कक्षा-11 में नियमित अध्ययनरत रहने पर प्रथम किश्त का भुगतान किया गया था, वे छात्राऐं वर्तमान सत्र 2018-19 में कक्षा-12 में अध्ययनरत है, उन्हें द्वितीय किश्त की राशि रूपयें 3000 रुपये देय है। वहीं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सैकण्डरी परीक्षा 2018 की पात्र छात्राओं को कक्षा-11 में नियमित अध्ययनरत रहने पर प्रथम किश्त का भुगतान किया गया जाएगा।

Download the UT App for more news and information

ऐसी छात्राओं को वर्तमान सत्र 2018-19 में कक्षा-11 में नियमित अध्ययनरत रहने पर वर्तमान अध्ययनरत संस्था के संस्थाप्रधान से नियमित अध्ययन का प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा। इसी प्रकार बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के अन्तर्गत राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा-12 कला, विज्ञान, वाणिज्य परीक्षा 2018 में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली समस्त राजकीय/गैर-राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को 5000 रुपये की राशि का भुगतान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुरस्कार राशि का भुगतान चैकों द्वारा किया जाएगा। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी गार्गी पुरस्कार समारोह जिला मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोजित होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News