गरीब नगर विद्यालय चौथी बार सर्वश्रेष्ठ

राज्य सरकार द्वारा उदयपुर शहर की राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय गरीब नगर को बेहतर रखरखाव एवं संचालन के लिये एक बार फिर ‘‘सर्वश्रेष्ठ विद्यालय‘योजना के तहत चौथी बार सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार दिया गया है।

 | 

संस्था प्रधान श्रीमती पार्वती कोटिया ने बताया कि 8 फरवरी को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर में आयोजित समारोह में शिक्षा मंत्री द्वारा 25 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा । उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस विद्यालय को वर्ष 2008, 2009 एवं 2010 में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। संस्था प्रधान 8 फरवरी को यह पुरस्कार अजमेर में ग्रहण करेंगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News