हरियाणा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट ! कई लोग झुलसे, पुलिस और फायरबिग्रेड की टीमें पहुंची
| Jul 29, 2026, 21:14 IST
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज बुधवार देर शाम को हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा में गरीब नगर मोहल्ले की एक दुकान में गैस सिलेंडर से ब्लॉस्ट होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार जोरदार धमाके के कारण आसपास हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक इस ब्लास्ट की चपेट में आने से 4 लोगों के झुलसने की सूचना है। सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस और फायरबिग्रेड की टीमें मौके पर पहुंची। अभी कारणों का पता नहीं चल पाया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


