पेट्रोल हुआ सस्ता ! डीजल की कीमत में 5.71 रुपये की बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला

 | 
पेट्रोल हुआ सस्ता ! डीजल की कीमत में 5.71 रुपये की बढ़ोतरी, सरकार का बड़ा फैसला

Petrol-Diesel Prices : पाक सरकार ने हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमत में 5.71 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है, जबकि पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। नए रेट के बाद हाई-स्पीड डीजल 360.06 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 315.80 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया है।

अब रोजाना तय होंगे ईंधन के नए रेट

सरकार ने फैसला किया है कि अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन तय किए जाएंगे। इसके लिए ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) अपनी वेबसाइट पर रोजाना नए रेट जारी करेगी। कीमतें तय करने के लिए वैश्विक बाजार के पिछले सात दिनों के औसत भाव को आधार बनाया जाएगा।

परिवहन किराए पर पड़ा असर

17 जुलाई को ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सार्वजनिक परिवहन का किराया 15 से 17 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया। वहीं माल ढुलाई का किराया 20 प्रतिशत तक बढ़ गया। परिवहन संगठनों ने कहा है कि अब ईंधन की कीमतों में हर बदलाव के साथ किराए में भी संशोधन किया जाएगा।

ऑफिस और स्कूल जाने वालों की जेब पर असर

ऑफिस कर्मचारियों और छात्रों को पिक-एंड-ड्रॉप सेवा देने वाली कंपनियों ने भी अपने शुल्क ईंधन की नई कीमतों के अनुसार तय करने की घोषणा की है। वहीं रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सार्वजनिक परिवहन का न्यूनतम किराया बढ़ाकर 60 पाकिस्तानी रुपये कर दिया गया है।

माल ढुलाई भी हुई महंगी

कराची से पेशावर के बीच कंटेनर और ट्रेलर से माल ढुलाई का किराया बढ़कर 8 लाख पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा अंतर-जिला और अंतर-शहर बस सेवाओं के किराए में भी 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

सरकार का कहना है कि रोजाना कीमतें तय करने का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय बाजार में होने वाले बदलाव का सीधा लाभ या असर उपभोक्ताओं तक पहुंचाना और ईंधन मूल्य निर्धारण में पारदर्शिता लाना है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार बदलती कीमतों से आम लोगों और परिवहन क्षेत्र पर महंगाई का दबाव बढ़ सकता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News