MLSU के नार्थ कैंपस विलोता के भव्य द्वार के निर्माण कार्य का शुभारम्भ अतिशीघ्र

श्रीनाथ सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, नॉर्थ कैंपस, विलोता का शिलान्यास 25 नवम्बर 2021 को किया गया था
 | 
MLSU

उदयपुर 16 जनवरी 2022 । मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के परिसर विस्तार के तहत श्रीनाथ सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के नाम से विलोता में स्थापित नार्थ कैंपस के भव्य द्वार का निर्माण अतिशीघ्र प्रारम्भ होने जा रहा है।  

कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने बताया कि इस भव्य द्वार के निर्माण की लागत सीइसआर गतिविधि के तहत पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा वहन की जाएगी।  

ज्ञात रहे श्रीनाथ सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस, नॉर्थ कैंपस, विलोता का शिलान्यास महामहिम कुलाधिपति एवं राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी एवं सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के करकमलो द्वारा दिनांक 25 नवम्बर 2021 को किया गया था।  

मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के शिक्षा, शोध एवं परिसर विस्तार की दृष्टि से ये यह केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। जहाँ शिक्षा एवं शोध के नवाचार हेतु नवीन पाठ्यक्रम तथा स्थानीय क्षेत्र की बालिका शिक्षा के उत्थान हेतु बालिका महाविद्यालय खोला जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News