गट्टानी हॉस्पिटल ने कब्ज मुक्त भारत अभियान की शुरुआत पुस्तक विमोचन से की

उदयपुर 1 मई 2019 शहर के विख्यात गट्टानी हॉस्पिटल द्वारा दिनांक 24 अप्रैल को "कब्ज़ मुक्त भारत" अभियान की शुरुआत पुस्तिका विमोचन से की गयी।

 | 

गट्टानी हॉस्पिटल ने कब्ज मुक्त भारत अभियान की शुरुआत पुस्तक विमोचन से की

उदयपुर 1 मई 2019 शहर के विख्यात गट्टानी हॉस्पिटल द्वारा दिनांक 24 अप्रैल को “कब्ज़ मुक्त भारत” अभियान की शुरुआत पुस्तिका विमोचन से की गयी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर और देश के नागरिकों को कब्ज़ से होने वाले नुकसान के बारे में बताना और बचाना है। साथ ही कैसे कब्ज़ से बचा जाये इस जानकारी को भी देश और दुनिया तक पहुँचाने के लिए एक पुस्तिका लिखी गयी है। जिसमे सरल भाषा में कब्ज़, उसके कारण और उससे समाधान की सम्पूर्ण जानकारी है जो कि वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है।

गट्टानी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ मुकेश देवपुरा ने बताया कि कब्ज़ से बचाव पर लिखी ये पुस्तिका नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए समाधान उपलब्ध है। अभियान की शुरुआत उदयपुर शहर से की गयी है लेकिन इसकी जानकारी को सारे देश और विदेश तक पहुँचाने के लिए यू ट्यूब चैनल भी बनाया गया है। उस चैनल पर कब्ज़ और पाइल्स के इलाज और बचाव की वीडियोज़ द्वारा विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डॉक्टर भानु ने बताया कि पुस्तिका का विमोचन श्री मति निर्मला गट्टानी द्वारा किया गया है। श्रीमती निर्मला गट्टानी हॉस्पिटल के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर एस. पी. गट्टानी साहेब की धर्म पत्नी हैं। डॉक्टर एस. पी. गट्टानी शहर ही नहीं बल्कि देश के अत्यंत अनुभवी और प्रतिष्ठित पाइल्स सर्जन थे।

डॉक्टर कल्पना ने बताया कि गट्टानी हॉस्पिटल 39 वर्ष से सफलता पूर्वक मेडिकल सेवाएं दे रहा है साथ ही यहाँ 20,000 से ज्यादा पाइल्स के ऑपरेशन सफलता पूर्वक किये जा चुके है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News