कन्यादान में बहन को गौदान, हिन्दू परंपरा को जीवंत रखने का दिया सन्देश

दरअसल उदयपुर में प्यारी बाई मांगीलाल की पुत्री प्रिया शर्मा का विवाह अरुण औदीच्य के साथ सवीना के सेक्टर 9 स्तिथ सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। दुल्हन के भाई नरेश शर्मा ने अपने सभी भाइयो जितेंद्र शर्मा, रितेश शर्मा, हेमंत शर्मा, घनश्याम शर्मा, विजय शर्मा, दीपक शर्मा, कमलेश शर्मा, ओर औदीच्य परिवार की ओर से बहन को कन्यादान में गौमाता दान

 | 
कन्यादान में बहन को गौदान, हिन्दू परंपरा को जीवंत रखने का दिया सन्देश

शादी में दुल्हन को विदाई में उपहार तो सभी देते है लेकिन एक भाई ने बहन की विदाई में ऐसा उपहार दिया कि घराती ओर बाराती दोनों ही चोंक गए। भाई ने उपहार दे कर ना सिर्फ बहन को खुशी दी बल्कि हिन्दू परंपरा के प्रति भी लोगो को जागरूकता का संदेश दिया।

दरअसल उदयपुर में प्यारी बाई मांगीलाल की पुत्री प्रिया शर्मा का विवाह अरुण औदीच्य के साथ सवीना के सेक्टर 9 स्तिथ सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। दुल्हन के भाई नरेश शर्मा ने अपने सभी भाइयो जितेंद्र शर्मा, रितेश शर्मा, हेमंत शर्मा, घनश्याम शर्मा, विजय शर्मा, दीपक शर्मा, कमलेश शर्मा, ओर औदीच्य परिवार की ओर से बहन को कन्यादान में गौमाता दान कर एक अनूठी मिसाल पेश की है।

नरेश शर्मा ने बताया कि बहन को गौमाता देने के पीछे यही उद्देश्य है कि हम हमारी पुरानी परंपरा को जीवंत रखे। शर्मा ने बताया कि दूल्हा – दुल्हन को गौमाता की सेवा करने की शपथ भी दिलाई गई साथ ही इस जागरूकता के संदेश को जन जन तक पहुचाने के लिए भी लोगो से अपील की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News