36 किमी की दूरी तय करने अरब सागर में उतरेगी लेकसिटी की गौरवी सिंघवी

गौरवी 10 से 12 घंटे में 36 किमी की तैराकी पूरी कर लेगी। जबकि 36 किमी की तैराकी 13 घंटे में पूरी करने का रिकॉर्ड भी उदयपुर की भक्ति शर्मा का ही है।

 | 

36 किमी की दूरी तय करने अरब सागर में उतरेगी लेकसिटी की गौरवी सिंघवी

14 वर्षीया गौरवी सिंघवी अरब सागर में सी लिंक से गेटवे ऑफ इंडिया तक 36 किलोमीटर की तैराकी करने उतरेगी। इससे पहले भी गौरवी सबसे उम्र में 16 किमी की तैराकी कर प्रदेश की पहली तैराक बन चुकी है। इसमें 2.5 किमी का रूट वही होगा जिस पर गौरवी ने पिछले दिनों 16 किमी की तैराकी कर रिकार्ड अपने नाम किया था। इस सफलता के बाद वो इस रूट पर तैरने वाली देश की पहली महिला तैराक और किसी भी रूट पर इतनी लंबी दूरी तय करने वाली प्रदेश की सबसे कम उम्र की तैराक बन जाएगी।

गौरवी ने पिछले मंगलवार को 3 घंटे 58 मिनट में 16 किमी तैराकी की थी। इसके बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि गौरवी 10 से 12 घंटे में 36 किमी की तैराकी पूरी कर लेगी। जबकि 36 किमी की तैराकी 13 घंटे में पूरी करने का रिकॉर्ड भी उदयपुर की भक्ति शर्मा का ही है। गौरवी के कोच महेश पालीवाल ने बताया कि वह अगले वर्ष 42 किमी की तैराकी करेगी। 16 वर्ष की उम्र पूरी करते ही गौरवी इंग्लिश चैनल पार करने में जुट जाएगी। कोच पालीवाल शनिवार को गौरवी को टिप्स देने के लिए मुंबई जाएंगे।

Source: Dainik Bhaskar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News