लेकसिटी के गौतम, अक्षिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित

उदयपुर मे ऑल राजपुताना शतरंज संघ के तत्वावधान मे हुई ए.आर.सी.ए. अण्डर 15 राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता मे चेस इन लेकसिटी के बालक वर्ग में चेस इन लेकसिटी के गौतम कटारिया ने 6 चक्रो 6 अंक बनाकर विजेता बने साथ ही बालिका वर्ग मे अक्षिता जैन उपविजेता रही।

 | 

अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि बालक वर्ग मे गौतम कटारिया ने जयपुर के माधव बराडि़या को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग मे अक्षिता जैन ने जयपुर की याशिका सिंह को हराकर उपविजेता बनी।  इसी प्रकार ध्रुव दक, निमित जैन, आयुष लोढ़ा, अरूण कटारिया, चिन्मय जैन, प्रखर माहेश्वरी, प्रखर चप्लोत क्रमश चौथे, पॉंचवे, छठे, सातवे, नवे, तैरह व बाइसवें स्थान पर रहे।

इसी तरह अण्डर 15 बालिका वर्ग अनिशा जैन, ख़ुशी मेनारिया क्रमश चौथे व ग्यारवें स्थान पर रहे। सचिव विकास साहु ने बताया कि प्रथम चार स्थान पर रहने वाले शातिर 1 से 9 अक्टुबर को गुजरात मे होने वाली 43वीं राष्ट्रीय सब जुनियर बालक वर्ग व 34वीं राष्ट्रीय सब जुनियर बालिका वर्ग मे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News