धूमधाम से हुआ गौतम स्वामी का पूजन

दादाबाड़ी स्थित वासुपूज्य मंदिर में साध्वीश्री नीलांजना की निश्रा में आज महावीर स्वामी के शिष्य गौतम स्वामी का पूजन धूमधाम से किया गया। पूजन में 55 जोड़ों ने भाग लिया।

 | 

चातुर्मास सह संयोजक प्रतापसिंह चेलावत ने बताया कि पूजन के मुख्य लाभार्थी सुशीला बेन-किरणमल सावनसुखा, गौतम स्वामी मूर्ति रूपण यंत्र रोशनदेवी-भूपालसिंह दलाल, यंत्र अर्पण किरण सावनसुखा की ओर से किये गये थे।

अध्यक्ष राज लोढ़ा एवं सह संयोजक दलपत दोशी ने बताया कि अगरबत्ती, धूप,वाक्सएव,फल, मिठाई एवं यंत्र से गौतम स्वामी का पूजन किया गया। तीन घंटे तक चले इस पूजन में इन्दौर से आये विधिकारक अरविन्द भाई चरोड़िया ने संगीतमय मंत्रो के साथ विधि सम्पन्न करायी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News