एक्शन उदयपुर के प्रति गायत्री शक्ति पीठ के कार्यकर्ताओं ने दिखाया उत्साह

शहर को स्वच्छ-सुन्दर बनाने हेतु जन सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे‘‘एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ के तहत निजी एवं सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ सहकारी संस्थाऐं भी बढ़कर योगदान दे रही है।

 | 

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी सुधीर दवे ने बताया कि टेकरी मादडी लिंक रोड़ स्थित घूमर पार्क में गायत्री शक्ति पीठ के 24 कुण्डीय यज्ञ में आए पण्डि़़तांे, कार्यकर्ताओं, स्वयं-सेवको ने ‘एक्शन उदयपुर’ के प्रति अत्यधिक उत्साह दिखाया। इस अवसर पर नगर-निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी ने अपने साथियों-पार्षदों सहित ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी ली।

महापौर कोठारी ने बताया कि नगर-निगम भी ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ के प्रति कटिबद्वता रखते हुए उदयपुर को स्वच्छ, सुन्दर बनाने में कोई कोर कसर नही छोडेगा। इस अवसर पर 500 से अधिक ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ से जुड़ने तथा फेसबुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ को लाईक करने के प्रति उत्साह दिखाया।इस उत्साह को देखते हुए निश्चित रूप से ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ शहर की सुन्दरता में चार-चांद लगाएगा।

‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण हेतु आमव्यक्ति द्वारा myactionudaipur@gmail.com पर संबंधित वांछित कार्यो की जानकारी एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाईल नम्बर प्रेषित किये जा सकते है, उक्त जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News