गीतांजली विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व
उदयपुर 14 जनवरी 2026 । गीतांजली विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय का परिसर रंग-बिरंगी पतंगों से सराबोर नजर आया और चारों ओर उत्सव का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की लीडरशिप टीम, प्राध्यापकगण, विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने सामूहिक रूप से पतंग उड़ाने और पारंपरिक खेल सितोलिया खेलकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत किया।
मकर संक्रांति के इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के बीच आपसी सौहार्द, सहयोग और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा सभी ने इस पर्व को मिल-जुलकर मनाने का आनंद उठाया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे आयोजनों को सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और सकारात्मक वातावरण निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया। आयोजन ने गीतांजली विश्वविद्यालय के पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परिवेश को और अधिक सशक्त किया।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
