गीतांजली फाउंडेशन क्रिकेट कप का आगाज़
गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के मानव संसाधन द्वारा कर्मचारियों के भागीदारी हेतु 4 दिवसीय गीतांजली फाउंडेशन क्रिकेट कप का आगाज़ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के सीईओ प्रतीम तम्बोली ने मैच की प्रथम गेंद खेल कर किया। इसमें कुल 17 टीमों ने भाग लिया है जिसमें पुरुष एवं महिलाओं की अलग-अलग टीमें खेल रही है।

शुभारंभ के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीम तम्बोली ने कहा कि इस क्रिकेट कप का उद्देश्य ‘प्ले फाॅर फिटनेस’ है। कर्मचारियों के भागीदारी हेतु इस तरह की गतिविधियां आवश्यक है जिससे कर्मचारी प्रेरित रहता है और एक टीम की तरह काम कर नए कल का निर्माण करता है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन चार मैच हुए जिसमें पहला मैच डेंटल 11 और नर्सिंग 11 टीमों के बीच हुआ जिसमें डेंटल 11 ने 9 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच कुलदीप रहे। दूसरा मैच स्टोर 11 और अकाउंट्स 11 टीमों के मध्य हुआ जिसमें 44 रनों से स्टोर ने मैच जीत लिया। इसमें मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार नरेंद्र तंवर को दिया गया। तीसरा मैच डाॅक्टर्स 11 और यूनिवर्सिटी 11 टीमों के बीच हुआ जिसमें 9 विकेट से यूनिवर्सिटी ने जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ़ द मैच आलोक तिवारी रहें और चौथा मैच सिविल 11 और एचआर एंथ्रोपोइड के बीच हुआ जिसमें 7 विकेट से सिविल 11 ने मैच जीत लिया। इसमें भेरुजी को मैन ऑफ़ द मैच मिला।