‘देस रंगीला’ पर देशप्रेम में डूबा गीतांजली
गीतांजली यूनिवर्सिटी द्वारा राष्ट्रीय महापर्व 67वें गणतंत्र दिवस को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गीतांजली यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ आर. के. नाहर ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में गार्ड ऑफ ऑनर गीतांजली ग्रुप के वाइस चेयरमेन कपिल अग्रवाल व सी.ई.ओ अंकित अग्रवाल को दिया गया।

इनके साथ ही कार्यक्रम में गीतांजली मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एफ. एस. मेहता मौजूद थे। इनके अतिरिक्त गीतांजली के समस्त कॉलेजों के डीन, चिकित्सक, समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित थे। इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जिसमें गीतांजली मेडिकल कॉलेज, फार्मेसी कालेज, डेन्टल कालेज, नर्सिंग कॉलेज, फिजियोथेरेपी कॉलेज, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में फार्मेसी कॉलेज के विद्यार्थियों ने ’पधारो म्हारे देस’ गाने पर नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का स्वागत किया। डेन्टल कॉलेज की डॉ पलक ने ’देस रंगीला’ पर प्रस्तुति देकर दर्शकों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। फार्मेसी कॉलेज के रोनक सोनी ने ’इट हेपन्स ओनली इन इंडिया’ व ’चक दे इंडिया’ जैसे गानों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन प्रफुल्लित कर दिया। गीतांजली यूनिवर्सिटी के जय हिंद ग्रुप ने ’रंग दे बसंती’ व फिजियोथेरेपी कॉलेज के डांस ग्रुप ने ’जय हो’ जैसे जोशिले गानों पर प्रस्तुति दी।