गीतांजली के नर्सिंगकर्मी लौटे काम पर

गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में मैनेजमेंट से कथित समस्या के चलते हॉस्पीटल के डेढ़ सौ से अधिक नर्सिंग कर्मी आज अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। कर्मचारियों व अस्पताल प्रबन्धन के बीच हुई बैठक के बाद सभी नर्सिंगकर्मी अपने काम पर लौट आए।

 | 

जानकारी है कि नर्सिंगकर्मी पिछले कई दिनों से वेतन सम्बन्धी समस्याओं को दूर कर यूनिवर्सिटी के मापदंडों के अनुसार वेतन देने की मांग कर रहे हैं। आज सुबह नर्सिंग कर्मचारियों ने कॉलेज एवं हॉस्पीटल प्रशासन के खिलाफ  जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

नर्सिंग छात्राओं ने बताया कि वेतन वृद्धि की जायज मांग करने पर नर्सिंग कर्मियों को आधी रात को कॉलेज परिसर से बाहर निकाल दिया गया।

नर्सिंग अधीक्षक लीना जोसेफ ने बताया कि कर्मचारी बिना किसी नोटिस के वार्ड में मरीजों को छोड़ कर हड़ताल पर चले गए थे। अस्पताल का सेंट्रल ऑक्सीजन सिस्टम भी बंद कर दिया था। नर्सिंग कर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद पीजी छात्रों और इंटर्न छात्रों को मरीजों की देखभाल के लिए लगाया गया है।

जोसेफ ने यह भी बताया कि कर्मचारियों की परेशनी उनके इन्क्रीमेंट को लेकर थी, जिसे 23 अप्रैल को अवकाश होने के कारण प्रबन्धन बैंक में जमा नही करा पाए, आज सभी का इन्क्रीमेंट जमा होने के बाद व होस्पिटल मैनेजमेंट ने सभी कर्मचारियों के साथ बैठक ली, उसके बाद सभी ड्यूटी पर लौट आए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News