गहलोत करेंगे गोविन्द गुरु की प्रतिमा का अनावरण
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल 17 नवम्बर शनिवार को प्रात: 10:00 बजे जयपुर से राजकीय वायुयान द्धारा प्रात: 11
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल 17 नवम्बर शनिवार को प्रात: 10:00 बजे जयपुर से राजकीय वायुयान द्धारा प्रात: 11:00 बजे उदयपुर के महाराणा प्रताप डबोक हवार्इ अडडे पहुंचेंगे।
कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि गहलोत प्रात: 11:30 बजे हैलीकोप्टर द्वारा डबोक एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे मानगढ़ धाम (बांसवाडा) पहुंचेंगे जहां पर वे स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए गोविन्द गुरू की प्रतिमा अनावरण एवं श्रद्धांजलि समारोह में भाग लेंगे।
गहलोत दोपहर 2.30 बजे मानगढ़ से हैलीकोप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे देवास परियोजना का निरक्षण करेंगे तथा सायं 4.15 बजे देवास से हैलीकोप्टर द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सायं 4:35 बजे राजकीय वायुययान द्वारा जयपुर प्रस्थान कर जाऐंगे।
