विद्यापीठ कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं की आमसभा एवं स्नेह मिलन
राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ की आम सभा एवं स्नेह मिलन सोमवार को प्रतापनगर स्थिति कम्प्यूटर एण्ड आईटी सभागार में अध्यक्ष डॉ. धमेन्द्र राजौरा की अध्यक्षता में हुई।

राजस्थान विद्यापीठ एवं कुल कर्मचारी संघ की आम सभा एवं स्नेह मिलन सोमवार को प्रतापनगर स्थिति कम्प्यूटर एण्ड आईटी सभागार में अध्यक्ष डॉ. धमेन्द्र राजौरा की अध्यक्षता में हुई।
महामंत्री कुंजबाला शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि संघ के संरक्षक हीरालाल चौबीसा थे और उन्होने कहा कि कार्यकर्ताओं की कुशलता से ही विद्यापीठ प्रगति एवं उन्नति के मार्ग पर है। विद्यापीठ के कार्यकर्ताओं की कर्मठता के कारण विद्यापीठ विकास की गति की ओर अग्रसर हैं। संस्था कार्यकर्ताओं की है एवं कार्यकर्ताओे की ही रहेगी।
विशिष्ठ अतिथि सहायक कुल सचिव डॉ. हेमशंकर दाधीच ने बताया कि कार्यकर्ता विद्यापीठ एवं संगठन की रीढ की हड्डी है। अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष डॉ. धमेन्द्र राजौरा ने बताया कि विद्यापीठ की स्थापना संघर्ष के साथ शुरू हुई और आज एक छोटा सा पौधा वट वृक्ष के रूप में खडा है।
संस्था आदिवासी एवं वंचित वर्ग के लिए शैक्षिक एवं सामाजिक उत्थान में लगी हुई है। वर्तमान में कई चुनौतियां है लेकिन उसका मुकाबला सामुहिक भागीदारी से ही किया जा सकता है। इस अवसर पर सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. कौशल नागदा ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं समुह बीमा योजना लागू की जाये तथा ईएसआई को नियमानुसार काटा जाय। सभा का संचालन बालकृष्ण शुक्ला ने किया। धन्यवाद महेन्द्र मेघवाल ने दिया।
इस अवसर पर श्रमजीवी महाविद्यालय, डबोक परिसर, झाड़ोल परिसर एवं केन्द्रीय कार्यालय के करीब 300 कार्यकर्ताओं ने इस आम सभा में भाग लिया। आम सभा के बाद स्नेह भोज का आयोजन किया गया।
