बोहरा यूथ समाज की आम सभा सम्पन्न एवं कामयाब
वार्षिक आम सभा में उदयपुर दाउदी बोहरा जमात के सचिव हिब्तुल्लाह अत्तारी ने जमात के विगत वर्ष का लेखा प्रस्तुत किया और आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कु

सुधारवादी बोहरा यूथ समाज के महासचिव ग़ज़नफ़र अली ओकासा ने ने विश्व भर के दाउदी बोहरा का आह्वान किया कि वे प्रगतिशील दृष्टिकोण अपनाये और सुधारवादी बोहरा समाज से जुड़ें। बोहरा यूथ समाज की वार्षिक आम सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि 52 वें सैयदना साहब के स्वर्गवास के बाद उत्पन्न सामाजिक विषमताओं और बिखराव के बाद विश्व भर में उनके अनुयाईयों में बहुत बेचेनी है और आम बोहरा विकल्प ढूंढ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में भी कई राज्यों से विशेषकर महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के बोहरा समाज के अनुयायी उदयपुर के सुधारवादी समाज के पदाधिकारियों से सतत संपर्क में है और उदयपुर भ्रमण भी कर चुके हैं.