बेणेष्वर मेले में गेर प्रतियोगिता 10 को
प्रसिद्ध बेणेश्वर मेले के मुख्य दिवस 10 फरवरी को नेहरू युवा केन्द्र, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग तथा पंचायत समिति साबला के सयुंक्त तत्वाधान में संभाग स्तरीय गेर प्रतियोगिता का आयोजन मेला रंगमंच पर दोपहर 2 बजे से होगा।

युवा समन्वयक पवन कुमार अमरावत के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों को स्थानीय वेशभूषा एवं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ प्रस्तुति देनी होगी तथा दल में 20सदस्य होेगे। प्रतियोगिता के विजेता रहने वालों दलों में प्रथम को 10 हजार रुपये, द्वितीय को 7 हजार व तृतीय को 5 हजार रुपये राशि प्रदान की जाएगी साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दल को यात्रा मानदेय के बतौर 5 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal