बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा ! जानिए 1kW, 3kW और 5kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत

 | 
बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा ! जानिए 1kW, 3kW और 5kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत 

Udaipur Times, Cost Of Off-Grid Solar System : गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली बिल और लगातार होने वाली बिजली कटौती के कारण बड़ी संख्या में लोग अब ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की ओर रुख कर रहे हैं। ऑन-ग्रिड सिस्टम की तुलना में ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम बैटरी के साथ आता है, जिससे बिजली न होने पर भी घर में बिजली की सप्लाई जारी रहती है। हालांकि बैटरी की वजह से इसकी लागत अधिक होती है और इस पर आमतौर पर सरकारी सब्सिडी भी नहीं मिलती।

1kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत

अनुमानित खर्च: 85,000 से 1.05 लाख रुपये तक है।

आमतौर पर 150Ah की 2 बैटरियां लगती हैं।

इससे 3-4 LED बल्ब, 2-3 पंखे, टीवी, लैपटॉप और मोबाइल चार्जिंग जैसे उपकरण चलाए जा सकते हैं।

AC, गीजर और वॉटर पंप जैसे भारी उपकरण नहीं चलेंगे।

छोटे परिवार, 1-2 कमरों के घर और अधिक बिजली कटौती वाले ग्रामीण इलाकों के लिए उपयुक्त।

3kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत

अनुमानित खर्च: 2.40 लाख से 2.80 लाख रुपये

आमतौर पर 150Ah की 4 बैटरियां लगाई जाती हैं।

सभी पंखे, लाइट, टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर, मिक्सर-ग्राइंडर और 1 HP तक का वॉटर पंप चलाया जा सकता है।

लिथियम बैटरी लेने पर 48V का एक बैटरी पैक पर्याप्त होता है, जिसकी उम्र 10-12 साल तक हो सकती है।

यह सिस्टम 3-4 कमरों वाले मध्यम आकार के घरों के लिए बेहतर विकल्प है।

5kW ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम की कीमत

अनुमानित खर्च: 3.80 लाख से 4.50 लाख रुपये

इसमें 150Ah की 4 से 8 बैटरियां लग सकती हैं।

फ्रिज, वॉटर पंप, वाशिंग मशीन, ओवन और दिन में 1.5 टन तक का इनवर्टर AC चलाया जा सकता है।

बैटरी पर AC चलाने से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है, इसलिए भारी उपकरण दिन में चलाने की सलाह दी जाती है।

बड़े घर, फार्महाउस और छोटे ऑफिस के लिए यह सिस्टम उपयुक्त माना जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

सिस्टम की कीमत Mono PERC, Bifacial पैनल और लेड-एसिड या लिथियम-आयन बैटरी के आधार पर बदल सकती है।

जगह की जरूरत:

1kW: लगभग 100 वर्ग फुट
3kW: लगभग 300 वर्ग फुट
5kW: लगभग 500 वर्ग फुट

बैटरी वाले ऑफ-ग्रिड सोलर सिस्टम पर फिलहाल सरकार की ओर से सीधी सब्सिडी नहीं मिलती।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News