गिरिजा व्यास हुईं उपसमूह के अध्यक्ष पद पर मनोनीत
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित उपसमूह के अध्यक्ष पद पर चितौड़ सांसद एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास को मनोनीत किया गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित उपसमूह के अध्यक्ष पद पर चितौड़ सांसद एवं राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. गिरिजा व्यास को मनोनीत किया गया है।
यह उपसमूह ”महिला सशक्तिकरण” विषयक पत्र का मसौदा तैयार करेगा। इस पत्र पर जयपुर में आगामी 18 व 19 जनवरी 2013 को आयोजित ”कांग्रेस चिन्तन शिविर” में परिचर्चा होगी।
उपसमूह की बैठक का शीघ्रातिशीघ्र आयोजन किया जाएगा ताकि ड्राफ्ट पत्र एक सप्ताह में तैयार हो सके।