अमल का कांटा में बीएड कर रही युवती ने की आत्महत्या

उदयपुर 29 जून 2019। सूरजपोल के अमल का कांटा क्षेत्र एक युवती ने कल शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है की युवती और उसकी बहन अमल का काँटा में किराये के मकान में रहकर बीएड कर रही थी। युवती का पति मुंबई में कार्यरत है। जबकि पीहर राजसमंद के कुम्भलगढ़ में है। अब तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

 | 

मृतक युवती की पहचान उर्मिला पत्नी सुरेश कुमार टेलर के रूप में की गई है। उर्मिला एवं उसकी बड़ी बहन ममता दोनों उदयपुर के अमल के कांटे किराये पर मकान में रहकर बीएड कर रहे है। घटना के समय उर्मिला की बहन ममता किसी कार्य से घासा गई हुई थी। उर्मिला कमरे में अकेली थी। जब घंटो तक कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगो और अन्य किरायेदारों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर कमरा खोल कर देखा तो युवती को फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया। उर्मिला की बहन ममता के पति घासा निवासी श्याम टेलर के अनुसार उर्मिला को कोई परेशानी नहीं थी। उसका पति मुंबई में कार्य करता है एवं उसे ससुराल पक्ष से भी कोई परेशानी नहीं थी। ऐसे में उर्मिला के इस कदम से उसके परिवार वाले स्तब्ध है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News