ट्रेक्टर की टक्कर से युवती की मौके पर मौत
शहर के चित्रकुट नगर स्थित 200 फीट रोड पर बुधवार को ट्रेक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार वर्षीया युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता को हल्की चोटे आई है।
शहर के चित्रकुट नगर स्थित 200 फीट रोड पर बुधवार को ट्रेक्टर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार वर्षीया युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पिता को हल्की चोटे आई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में रेखा अपने पिता रमेश खारोल के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी तभी पीछे से आ रहे ट्रेक्टर की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्री नीचे आ गिरे। रेखा की मौके पर मौत हो गई। सुखेर थाना पुलिस ने ट्रेक्टर चालक देवेन्द्र वैष्णव निवासी बाहाम्णो का गुडा को गिरफतार कर लिया है।