मेवाड़ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवती की मौत
देबारी स्थित रेलवे फाटक 72 पर आज सुबह मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक 19 वर्षीया युवती की मृत्यु हो गई। मृतिका शारदा घायरी को गंभीर हालात में एम् बी अस्पताल ले जाया गया जहा इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शारदा अपने घर से निकल कर रेलवे ट्रैक की तरफ जा रही थी तभी दिल्ली से उदयपुर आने वाली मेवाड़ एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। शारदा विवाहिता थी पर हाल में अपने पीहर में रह रही थी।
शारदा की माँ गीतांजलि अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है तथा उसके पिता अहमदाबाद में नौकरी करते है।