फतेहसागर में डूबी लड़की, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

त आठ बजे तक गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला पानी में युवती की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसआई बिंदु ने बताया कि रात आठ बजे अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। युवती पाल पर जहां बैठी थी, वहां से उसका कोई सामान या मोबाइल नहीं मिला है। ऐसे में अभी तक डूबने वाली युवती की पहचान नहीं हो सकी है। जिले के थानों में दर्ज किसी युवती की गुमशुदगी का पता लगाया जा रहा है।

 | 

फतेहसागर में डूबी लड़की, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

शुकवार शाम को फतहसागर की पाल पर तीसरी छतरी के पास एक युवती डूब गई। पाल पर मौजूद होमगार्ड की सूचना पर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को बुलाया। चूँकि होमगार्ड को तैरना नहीं आता था इसलिए वह पानी में नहीं कूदा और युवती देखते-देखते डूब गई।

रात आठ बजे तक गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला पानी में युवती की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसआई बिंदु ने बताया कि रात आठ बजे अंधेरा होने से रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। शनिवार सुबह दोबारा से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। युवती पाल पर जहां बैठी थी, वहां से उसका कोई सामान या मोबाइल नहीं मिला है। ऐसे में अभी तक डूबने वाली युवती की पहचान नहीं हो सकी है। जिले के थानों में दर्ज किसी युवती की गुमशुदगी का पता लगाया जा रहा है। होमगार्ड गणपत ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे युवती पाल के सामने बने गार्डन की रेलिंग किनारे अकेली बैठी थी। उस समय उसने ध्यान नहीं दिया और आगे चला गया। कुछ देर में लौटा तो युवती फतहसागर पानी में हाथ-पैर चलाकर तैरने का प्रयास कर रही थी। होमगार्ड ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया, पुलिस को सूचना दी। जब तक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ युवती गहराई में जा चुकी थी।

Source: Dainik Bhaskar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News