लावारिस मिली बालिका को परिजनों की तलाश
बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए कार्यरत संस्था चाइल्ड लाइन को बडी क्षेत्र में एक लावारिस हालत में बालिका मिली है।

बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए कार्यरत संस्था चाइल्ड लाइन को बडी क्षेत्र में एक लावारिस हालत में बालिका मिली है।
15 वर्षीय बालिका अपना नाम पूजा खटीक, पिता का नाम किशन लाल व माता का नाम भावना बता रही है। बालिका का रंग गेहुआ, छोटे बाल व गले में भूरे रंग की प्लास्टिक मोतियों की माला पहनी हुई है। बालिका स्पष्ट तौर पर अपना पता नहीं बता रही कभी अपने को सूरत तो कभी भुवाणा व थूर की निवासी बता रही है। बालिका द्वारा उसकी माता द्वारा उसे देहलीगेट छोड देना बताया जा रहा है।
केन्द्र समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को बालिका के बारे में जानकारी मिलने पर फ्री फोन सेवा 1098 या 0294-2453447 या 2453442 पर सूचना दी जा सकती है।
