लड़की ने करवाया खुद का अपहरण


लड़की ने करवाया खुद का अपहरण

कल बी.एन की छात्रा का रहस्यमयी तरीके से हुए अपहरण व उसके बाद उसे छोड़ देने की घटना पुलिस ने गले नहीं उतरी। पुलिस द्वारा जाँच व पूछताछ में लडकी ने स्वीकारा की उसने स्वयं का अपहरण करवाया था।

 

कल बी.एन की छात्रा का रहस्यमयी तरीके से हुए अपहरण व उसके बाद उसे छोड़ देने की घटना पुलिस ने गले नहीं उतरी। पुलिस द्वारा जाँच व पूछताछ में लडकी ने स्वीकारा की उसने स्वयं का अपहरण करवाया था।

गौरतलब हैं कि कल दिनेश कुमार लोढ़ा ने भूपालपुरा थाने में बी.एन गर्ल्स के सामने से अपनी पुत्री खुशबू के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। शाम तक खुशबू ने पिता को फोन का सूचित किया कि अपहरणकर्ताओं ने उसे नाथद्वारा के पास गुंजोल ग्राम में छोड़ दिया। पुलिस के सामने खुशबू ने अभिषेक नामक लडके पर आरोप लगाया था और बताया था कि वह लड़का कई दिनों से उसे फोन पर परेशान कर रहा था।

पुलिस ने मामले की जाँच की तो पूरी कहानी बदलकर सामने आई। पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने आज बताया कि, अपहरण के इस मामले में पूरी छानबीन में सामने आया है की लडकी ने अपने मित्र को सबक सिखाने के लिए यह नाटक किया था।

पुलिस को खुशबू ने बताया कि उसने अपने पुराने मित्र अभिषेक से बदला लेने के लिए अपने मित्र विजेश निवासी फतहनगर व उसके दो साथियों के साथ इस कहानी को अंजाम दिया। खुशबू ने पुलिस को बताया उसने 20 दिन पहले से वह इस साजिश को रचने में जुट गई थी। उसने सबसे पहले बी.एन ग्राउंड में खेलनेवाले महेंद्रसिंह के फोन से सिम चुराकर प्रतिदिन अपने फोन पर धमकी भरे मैसेज किए। 9 जनवरी को अपने मित्र विजेश के साथ अपहरण की रणनीति बनाई, 10 जनवरी को विजेश मारुती 800 लाया जिसमे बैठकर वह गुंजोल गई और वहां से उसने अपने पिता को सुचना दी।

पुलिस खुशबु के अहम साथी विजेश की तलाश कर रही है, उसके हिरासत में आने के बाद ही पुलिस बाकि घटनाओं का ब्यौरा देगी।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags