सेमारी में युवती की हत्या, पूर्व प्रेमी पर हत्या का आरोप
जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के पीपला फला में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पूर्व प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। युवती का प्रेमी किसी और से शादी करने को लेकर नाराज था। सेमारी पुलिस ने मृतका मीनाक्षी पुत्री मोतीलाल मीणा के भाई हाजाराम की रिपोर्ट पर प्रेमी चतर सिंह उर्फ चतरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। चतर सिंह फिलहाल घर से फरार है पुलिस इसकी तलाश कर रही है।

उदयपुर 2 अक्टूबर 2019, जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के पीपला फला में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने पूर्व प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज करवाया है। युवती का प्रेमी किसी और से शादी करने को लेकर नाराज था। सेमारी पुलिस ने मृतका मीनाक्षी पुत्री मोतीलाल मीणा के भाई हाजाराम की रिपोर्ट पर प्रेमी चतर सिंह उर्फ चतरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। चतर सिंह फिलहाल घर से फरार है पुलिस इसकी तलाश कर रही है।
सेमरी पुलिस थानाधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि मृतका मीनाक्षी की गांव के चतर सिंह नाम के युवक से दोस्ती थी। छह महीने पहले मीनाक्षी की परिजनों ने मीनाक्षी की शादी कहीं और करवा दी जिससे चतर सिंह नाराज था। मीनाक्षी दो दिन पहले ही ससुराल से पीहर आयी थी।
बताया जाता है की मीनाक्षी घर से कहीं निकली थी। रात को मीनाक्षी घर नहीं लौटी तो परिजनों ने इसकी तलाश की। सुबह घर से कुछ दूर मीनाक्षी का शव मिला। मीनाक्षी के नाक और मुंह से खून निकल रहा था और शरीर पर भी चोट के निशान थे। पुलिस ने मौका-मुआयना किया तो मौके पर भी संघर्ष के साक्ष्य पाए गए, जिसकी पुलिस ने एफएसएल नमूने लिए।
परिजनों के आरोप पर पुलिस ने चतर सिंह की तलाश की तो वह रात से ही फरार मिला। पुलिस ने संदेह जताया है कि चतर सिंह मीनाक्षी की हत्या कर फरार हुआ है।
