प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने की चाकूबाजी

उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र के कृष्णा अपार्टमेंट निवासी प्रियंका मीणा पर सवीना निवासी हीना ने प्रेम प्रसंग के चलते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। अपार्टमेंट में हुई इस वारदात से क्षेत्र वासियों में सनसनी फैल गई। गंभीर हालात में प्रियंका को उसकी चचेरी बहन लारा उर्फ़ रोमा बजाज हॉस्पिटल गई और सुखेर पुलिस को मामले की सूचना दी।

 | 

सुखेर पुलिस के थानाधिकारी मांगीलाल के नेतृत्व में टीम ने आरोपी हीना को हिरासत में ले लिया है। हीना का आरोप है कि प्रियंका का उसके निंबाहेड़ा निवासी मंगेतर से प्रेम प्रसंग चल रहा है और वह उसके साथ घूमने भी जाती है। इस सम्बन्ध में आरोपी हीना ने पूर्व में गोवर्धन विलास थाने में भी एक रिपोर्ट भी लिखवाई थी।

पुलिस के अनुसार घायल प्रियंका की बहन लारा उर्फ रोमा मॉडलिंग का काम करती है। लारा और हिना में भी अनबन के चलते इनमें कुछ समय पहले सोशल साइट पर भी भद्दे कमेंट्स को लेकर तकरार हो चुकी थी। प्रियंका के गले, सीने और हाथ पर आधा दर्जन से ज्यादा चाकू के वार लगे हैं। पुलिस लारा और प्रियंका का भी बैक ग्राउंड देखते हुए मामले की हकीकत जानने में जुटी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News