एमबी अस्पताल से बच्ची चोरी, पुलिस ने 15 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया
बुधवार रात को एमबी अस्पताल से एक बच्ची के चोरी होने की सूचना हाथीपोल पुलिस को मिली। जिस पर हाथीपोल पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला द्वारा बच्ची को उठाकर ले जाते हुए पाई गई। पुलिस ने तफ्तीश कर आरोपी महिला को बड़गांव के मनोहरपुरा इलाके से गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया। आरोपी महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है। बच्ची को चुराने के वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
उदयपुर के एमबी अस्पताल से डेढ़ वर्षीया बच्ची को चुराने वाली महिला को पुलिस ने 15 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बच्ची को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जिस पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
बुधवार रात को एमबी अस्पताल से एक बच्ची के चोरी होने की सूचना हाथीपोल पुलिस को मिली। जिस पर हाथीपोल पुलिस ने तुरंत आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी कैमरे में एक महिला द्वारा बच्ची को उठाकर ले जाते हुए पाई गई। पुलिस ने तफ्तीश कर आरोपी महिला को बड़गांव के मनोहरपुरा इलाके से गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया। आरोपी महिला का नाम रेखा बताया जा रहा है। बच्ची को चुराने के वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है।
हाथीपोल थानाधिकारी रविंद्र चारण के अनुसार बच्ची अपनी माँ के साथ नाथद्वारा से किसी रिश्तेदार की डिलीवरी के लिए आई हुई थी। फिलहाल उनके परिजन बच्ची को पाकर राहत में है।