संदिग्ध अवस्था में मिली लडकी की लाश

आज अम्बामाता थाना क्षेत्र स्थित नीमच खेड़ा, देवाली पर एक घर में किराये पर रहने वाले लडके के कमरे में कमरे में लडकी की लाश मिली है।

 | 

आज अम्बामाता थाना क्षेत्र स्थित नीमच खेड़ा, देवाली पर एक घर में किराये पर रहने वाले लडके के कमरे में कमरे में लडकी की लाश मिली है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार सतीश भट्टाचार्य निवासी नीमच खेड़ा, देवाली के घर में किराए पर रहने वाला अमृतलाल एक लडकी को अपनी मंगेतन बनाकर 27 दिसम्बर को लेकर आया था। आज सतीश ने कमरे में कोई हलचल नही होने पर कमरे में झाँकने पर लडकी को मृत अवस्था पाया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया तथा अमृतलाल की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि लडकी दुबली पतली है तथा सफ़ेद टी-शर्ट पहन रखा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News