रूपल त्यागी के साथ गरबा में थिरके युवतियां
रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आमजन के लिये पहली बार सेलिब्रेशन माॅल के पीछे स्थित कृष्णा आशीर्वाद गार्डन में हारमोनी डांडिया आयोजित किये गरबा रास में आज युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर टीवी कलाकार सपने सुहाने लड़कपन के की फेम रूपल त्यागी के साथ हर कोई युव
रोटरी क्लब पन्ना द्वारा आमजन के लिये पहली बार सेलिब्रेशन माॅल के पीछे स्थित कृष्णा आशीर्वाद गार्डन में हारमोनी डांडिया आयोजित किये गरबा रास में आज युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इस अवसर पर टीवी कलाकार सपने सुहाने लड़कपन के की फेम रूपल त्यागी के साथ हर कोई युवक-युवती गरबा करने का आतुर दिखा।
गरबे की रंगत रूपल के साथ गरबा करते हुए युवक-युवतियों ने जमायी। गार्डन में आने की बाद जमीं जो देर तक चली। गरबा एवं फिल्मी गीतों पर युवक-युवतियों की अगंुलिया थिरकती चली गयी। विभिन्न ग्रुपों में गरबा खेलने वाले युवक-युवतियों एवं महिला-पुरूषों ने इन पलों का जमकर आनन्द लिया।
क्लब अध्यक्ष राकेश सेन ने बताया कि क्लब सदस्यों शैलेन्द्र गुर्जर, भानूप्रतापसिंह धाबाई,तारीका भानूप्रतापसिंह धाबाई,शुभंागी वरंगावकर, ज्योति गुर्जर, कुणाल यादव, नीरज बोलिया, आशीष पोरवाल, मेघना गौड,ज्योति बोलिया, राजेन्द्र कुमावत, राजेश शर्मा सहित अनेक सदस्यों ने रूपल के साथ गरबा कर अपनी यादों ंको संजोया।