12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर में बालिकाएं सीख रही आत्मरक्षा प्रणाली

उदयपुर 30 मई 2019 श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान द्वारा देवेन्द्र धाम माॅर्डन काॅम्पलेक्स में चल रहे 12 दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर में बच्चें कूडो प्रशिक्षक राजकुमार मेनारिया से आत्मरक्षा प्रणाली के गुर सीख रही है। संस्थान अध्यक्ष डाॅ. सुधा भण्डारी ने बताया कि शिविर में आज राजकुमार मेनारिया ने बालक-बालिकओं को आत्मरक्षा हेतु कूडो खेल की बेसिक प्रणाली सिखायी ताकि बालिकाएं संकट के समय उनका उपयोग कर अपनी रक्षा कर सकें।

 | 

महामंत्री ममता रांका ने बताया कि शिविर में शिविरार्थी इसके अलावा ध्यान योग, प्राणायाम, योगासन, प्रतिक्रमण, भक्तामर, कहानियां, धार्मिक खेल, धार्मिक संस्कार, शिक्षा, भजन, गीत, रंगोली, पेपर क्राफ्ट, एम्ब्राईडरी, ज्वैलरी, ड्राईंग, आइसक्रीम स्टीक, फ्लावर पाॅट, डांस क्लासेस, कव्वाली, नाटक, स्वास्थ्य जांच, प्रतियोगिताएं आदि का नियमित अभ्यास भी कर रहे है। इन्दिरा चोर्डिया भी बच्चों को नियमित अभ्यास करा रही है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News