गीतांजली बना देश का बेस्ट मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल

मेडगेट टूडेज़ मेगजीन द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 9वां एमटी इंडिया हेल्थकेयर अवार्ड 2019 में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर को देश भर में ‘‘बेस्ट मेडिकल एवं हाॅस्पिटल आफॅ द ईयर’’ अवार्ड़ से नवाज़ा गया। अवार्ड़ को मैसी दुस्सेलडोर्फ इंडिया के प्रबंध निदेशक थोमस क्लिट ने डीन डाॅ फतह सिंह मेहता एवं सीईओ प्रतीम तम्बोली को दे कर सम्मानित किया।

 | 

इस अवार्ड़ सेरेमनी में देश भर से कई शैक्षणिक व चिकित्सा संस्थान एवं यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया था। मेडगेट टूडेज़ मेगेजीन द्वारा आयोजित एमटी इंडिया हेल्थकेयर अवार्ड 2019 का यह 9वां वर्ष था जिसका आयोजन स्थापना दिवस पर हुआ।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डाॅ मेहता ने बताया कि इस अवार्ड़ वितरण समारोह में कुल 32 श्रेणियां शामिल थी जिसमें देश भर में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल को समर्पित देखभाल, गुणवत्तापूर्ण जांच एवं उपचार, उत्कृष्ट देखभाल, किफायती चिकित्सा सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा यूजी व पीजी, एक ही छत के नीचे सभी मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं एवं प्रतिष्ठित चिकित्सकों की टीम के मापदंडों के आधार पर ‘‘बेस्ट मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल ऑफ़ द ईयर’’ अवार्ड़ मिला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News