गीतांजली बना राज्य का पहला एनएबीएच एक्रेडिटेड मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर एनएबीएच से मान्यता के साथ ही सम्पूर्ण राजस्थान का पहला मेडिकल काॅलेज एवं मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल बन गया है। जिसके तहत 5 मई को गीतांजली आॅडिटोरियम एनएबीएच ट्रायम्फ अटेनमेंट सेरेमनी का आयोजन हुआ।

 | 
गीतांजली बना राज्य का पहला एनएबीएच एक्रेडिटेड मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर एनएबीएच से मान्यता के साथ ही सम्पूर्ण राजस्थान का पहला मेडिकल काॅलेज एवं मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल बन गया है। जिसके तहत 5 मई को गीतांजली आॅडिटोरियम एनएबीएच ट्रायम्फ अटेनमेंट सेरेमनी का आयोजन हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर जनरल एसोसिएशन आॅफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर आॅफ इंडिया (एएचपीआई) के डाॅ गिरधर ग्यानी थे। साथ ही विशिष्ठ अतिथि गीतांजली ग्रुप के चेयरमेन जेपी अग्रवाल, वाईस चेयरमेन गीतांजली ग्रुप कपिल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक गीतांजली ग्रुप अंकित अग्रवाल, वाईस चांसलर गीतांजली यूनिवर्सिटी डाॅ आरके नाहर, डीन गीतांजली मेडिकल काॅलेज डाॅ एफएस मेहता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल डाॅ किशोर पुजारी थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रजवल्लन से हुई तथा गीतांजली काॅलेज आॅफ फिजियोथेरेपी के अपूर्वा एवं ग्रुप ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। वरिष्ठ महाप्रबंधक क्वालिटी कंट्रोल सुकांता दास ने सभी गणमान्यों का आभार व्यक्त किया एवं सभी को बधाई देते हुए कहा कि, ‘‘गीतांजली राजस्थान का पहला मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल है जिसको मात्र 10 महीने 6 दिन के रिकाॅर्ड समय में एनएबीएच एक्रेडिटेशन प्राप्त हुआ है।’’ साथ ही यह भी कहा कि मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल को मान्यता दिलवाना एक बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य था। आमतौर पर लगभग तीन साल लगते है इस एक्रेडिटेशन को प्राप्त करने के लिए परंतु गीतांजली की पूरी टीम के अथक प्रयास एवं कड़ी मेहनत ने इतने कम समय में इसे प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सीईओ डाॅ किशोर पुजारी ने भी सभी का धन्यवाद करते हुए इस क्षण को बहुत ही गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

डाॅ गिरधर ग्यानी ने जेपी अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, डाॅ आरके नाहर, डाॅ एफएस मेहता, डाॅ किशोर पुजारी, सुकांता दास को एनएबीएच प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

डाॅ ग्यानी ने बताया कि कुल 550 पूर्ण एनएबीएच एक्रेडिटेशन प्राप्त हाॅस्पिटल होंगे पुरे देश में, जिसमें केवल 5 ही मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल है जिन्हें यह मान्यता प्राप्त है। अब उदयपुर के गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल का नाम भी इसमें जुड़ गया है, जो न केवल उदयपुर बल्कि पूरे राजस्थान के लिए बहुत गर्व की बात है। रिकाॅर्ड समय में यह मान्यता प्राप्त कर जीएमसीएच एक प्ररेणास्त्रोत के रुप में स्थापित हो चुका है।

जेपी अग्रवाल ने अपने वकतव्य में कहा कि ‘‘गीतांजली ने शुरु से ही गुणवत्ता एवं शोध पर बहुत ध्यान दिया है। इसी के परिणामस्वरुप 683 उद्देश्यों को रिकाॅर्ड समय में हाॅस्पिटल में कार्यान्वित किया है जो कि अत्यंत ही कठिन लक्ष्य था। साथ ही रोगी की बेहतर देखभाल के लिए प्रोटोकाॅल एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार का संचालन किया है। हमारा लक्ष्य पहले दिन से सभी को साथ ले कर काम करना एवं मानव हित में काम करना रहा है।’’

इस कार्यक्रम में डाॅ ग्यानी ने एएचपीआई के स्मृति चिन्ह से जेपी अग्रवाल, कपिल अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल को सम्मानित किया और राजस्थान सेक्टर के लिए डाॅ किशोर पुजारी को उपाध्यक्ष बनाने की घोषणा की।

जीएमसीएच को एनएबीएच से मान्यता से स्पष्ट है कि यहां काम करने वाले डाॅक्टर, अन्य हेल्थ केयर प्रोफेशनल और प्रबंधन टीम ने अथक प्रयास और जुनून से यह प्रतिष्ठा पायी है। जिससे सभी रोगियों को गुणवत्ता देखभाल किफायती दर पर उपलब्ध हो पाएगी।

इस मौके पर गीतांजली काॅलेज आॅफ फिजियोथेरेपी के पिंकी एवं ग्रुप ने मराठी और खुशी एवं ग्रुप ने राजस्थानी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अंत में सभी अतिथियों द्वारा गीतांजली की प्रबंधक टीम व डाॅक्टर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जनरल मेनेजर एचआर राजीव पंड्या एवं हिमाली व्यास ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News