गीतांजली डेन्टल विभाग द्वारा नेशनल पेथोलोजिस्ट दिवस के अवसर पर कई आयोजन

गीतांजली डेन्टल एंव रिसर्च इंस्टिट्यूट, उदयपुर के ओरल पेथोलोजी एण्ड माक्रोबायोलोजी विभाग द्वारा नेशनल पेथोलोजिस्ट दिवस के अवसर पर दिनांक 25 फरवरी 2020 मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विभागीय स्तर पर पैथोविजन नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
 | 
इस प्रदर्शनी में तृतीय वर्ष के छात्र­छात्राओ द्वारा ओरल पेथोलोजी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया।

गीतांजली डेन्टल एंव रिसर्च इंस्टिट्यूट, उदयपुर के ओरल पेथोलोजी एण्ड माक्रोबायोलोजी विभाग द्वारा नेशनल पेथोलोजिस्ट दिवस के अवसर पर दिनांक 25 फरवरी 2020 मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक विभागीय स्तर पर पैथोविजन नामक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन इंस्टिट्यूट के प्राचार्य डॉ. निखिल वर्मा एवं डॉ. नेहा मंगल ने किया। 

इस प्रदर्शनी में तृतीय वर्ष के छात्र­छात्राओ द्वारा ओरल पेथोलोजी से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. मनोज हंस, डॉ. नेहा मंगल एवं डॉ.अभिषेक तंवर थे। जिन्होने हर्षिता शेखावत को प्रथम, हितेषा भाटी को द्वितीय एवं श्रुति अग्रवाल तथा भार्गवी जादव को सयुक्त रूप से तृतीय विजेता घोषित किया।

इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. मीनल वर्मा व डॉ. राखी शर्मा के दिशा निर्देशन मे किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News