गीतांजली हाॅस्पिटल जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित

उदयपुर 16 मार्च 2019 , गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर को प्रथम जल संरक्षण पुरस्कार 2019 से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव आईएएस श्री डीबी गुप्ता एवं वी सुरेश, अ

 | 

गीतांजली हाॅस्पिटल जल संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित

उदयपुर 16 मार्च 2019 , गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर को प्रथम जल संरक्षण पुरस्कार 2019 से नवाज़ा गया। यह पुरस्कार राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव आईएएस श्री डीबी गुप्ता एवं वी सुरेश, अध्यक्ष भारतीय हरित भवन परिषद ने गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के सीईओ प्रतीम तम्बोली को दे कर सम्मानित किया।

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर को यह पुरस्कार सीआईआई-आईजीबीसी सदस्यों की मीट एवं ग्रीन बिल्डिंग के योगदान के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

गीतांजली हाॅस्पिटल सम्पूर्ण राजस्थान का एकमात्र मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल है जिसको यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार अस्पताल श्रेणी के तहत जल संरक्षण के लिए दिया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News