गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा “पोस्चर एरोगनोमिक्स” का आयोजन
प्रैक्टिकल ट्रेनिंग द्वारा व्यायामों का प्रदर्शन भी किया गया
गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में “पोस्चर एरोगनोमिक्स” पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उदीची कटारिया द्वारा किया गया।
उदयपुर। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, उदयपुर द्वारा विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में “पोस्चर एरोगनोमिक्स” पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन डॉ. उदीची कटारिया द्वारा किया गया।
अतिथि स्पीकर के रूप में गीतांजली कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी की डॉ. ज्योति सोलंकी ओर डॉ. नेहा मान द्वारा पॉस्चर इन जॉब एंड स्टडीज के महत्व पर व्याख्यान देते हुए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग द्वारा व्यायामों का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सन्तोष कीतावत ने किया। इसके अंतर्गत गीतांजली यूनिवर्सिटी के विभिन्न संकायों की 200 छात्राएं उपस्थिति रही।