गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल को मिला ‘बेस्ट एम्प्लोयर ब्रांड अवार्ड
उदयपुर के प्रसिद्ध हॉस्पिटल गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल को बेस्ट एम्प्लोयर ब्रांड अवार्ड दिया गया। जयपुर में होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित सम्मान समारोह प्राइड आॅफ इंडिया अवार्ड सेरेमनी में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर को बेस्ट एम्प्लोयर ब्रांड अवार्ड़ से नवाज़ा गया।

यह अवार्ड़ गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डाॅ किशोर पुजारी एवं जीएम एचआर राजीव पंड्या को राजस्थान सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी एवं डाॅ आरएल भाटिया चेयरमेन वर्ल्ड एचआरडी कांग्रेस ने दे कर सम्मानित किया।
साथ ही राजीव पंड्या को ‘यंग एचआर प्रोफेशनल आॅफ दी ईयर’ अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड एचआर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, एम्प्लोयी एंगेजमेंट गतिविधियों में प्रोत्साहन तथा मानव संसाधन के क्षेत्र में उनकी सहभागिता को देखते हुए दिया गया।