राज्य सम्मेलन में गीतांजली के चिकित्सकों ने की अध्यक्षता

गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के टीबी एवं चेस्ट विभाग के चिकित्सकों ने जयपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन ‘राजपल्मोकाॅन 2019’ में अध्यक्षता की। टीबी एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष डाॅ एसके लुहाड़िया ‘अस्थमा’ पर आयोजित चर्चा के पैनल सदस्य थे।

 | 

डाॅ गौरव छाबड़ा ‘धूम्रपान एवं फेफड़ों में कैंसर’ विषयक चर्चा के अध्यक्ष थे। डाॅ ऋषि शर्मा ने ‘दक्षिणी राजस्थान के 350 रोगियों के फेफड़ों में कैंसर’ विषयक पेपर प्रस्तुत किया एवं ‘क्रिटिकल केयर पर आयोजित सेशन’ के अध्यक्ष थे। साथ ही डाॅ अतुल लुहाड़िया ने ‘अनिदनीय प्लूयरल एफ्यूज़न में थोरेकोस्कोपी की भूमिका’ विषयक पेपर प्रस्तुत किया तथा सीओपीडी पर आयोजित चर्चा के पैनल सदस्य थे।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

सम्मेलन के प्रथम दिन आयोजित क्विज प्रतियोगिता में डाॅ अतुल लुहाड़िया ने प्रथम स्थान भी प्राप्त किया। इस सम्मेलन में राज्य के 400 से अधिक टीबी एवं चेस्ट चिकित्सक सम्मलित हुए थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News