गीतांजली के चिकित्सकों ने किया देश व्यापी हड़ताल का समर्थन

उदयपुर 17 जून 2019, पश्चिम बंगाल में डाॅक्टर पर हुए हमले के विरोध में गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर के डाॅक्टरों ने मौन जूलूस निकाल कर देश व्यापी हड़ताल का समर्थन किया। इस मौके पर अपने साथी डाॅक्टरों के समर्थन में हाॅस्पिटल में केवल आपातकालीन सेवाओं को सुचारु रुप से जारी रखा गया।

 | 

इस मौन जूलूस में गीतांजली मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ एफएस मेहता, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ नरेंद्र मोगरा, सीईओ प्रतीम तम्बोली, कई विभाग के विभागाध्यक्ष, रेजीडेंट एवं विद्यार्थी शामिल थे। इस अवसर पर सभी डाॅक्टरों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

डाॅक्टरों ने सरकार से अपील की कि डाॅक्टरों के साथ हो रही मारपीट एवं ऐसी परिस्थिति में सेंट्रल एक्ट फाॅर वायलेंस अगेंस्ट डाॅक्टर्स (चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए तुरंत कानून बनाया जाए) लाया जाए ताकि चिकित्सक भय मुक्त सेवाएं दे सकें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News