एक घंटे में 530 लोगो का बीपी चेक करने पर गीतांजलि का नाम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड में दर्ज
गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल, उदयपुर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सितंबर 2018 में गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स के रिसर्च आधारित कार्यक्रम में एक घंटे के भीतर 530 लोगों की ब्लड प्रेशर स्क्रीनिंग की गई थी।

जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डाॅ डीसी कुमावत एवं डाॅ एप्पल गांधी की देखरेख में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आयोजन में हाॅस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ नरेंद्र मोगरा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur