गीतांजली के न्यूरो सर्जन डाॅ उदय भौमिक जापान में प्रशिक्षण के लिए चयनित
उदयपुर 18 जुलाई 2019, गीतांजली मेडिकल काॅलेज एवं हाॅस्पिटल के चीफ न्यूरो सर्जन डाॅ उदय भौमिक का जापान के सैपेरो एवं टोक्यो सिटी में 21 से 29 जुलाई, 2019 तक आयोजित होने वाली ‘‘पाँचवीं एफईएन लाइव माइक्रो न्यूरो सर्जरी इन सेरीब्रोवेसक्यूलर एवं स्कल बेस सर्जरी’’ में प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया।

सैपेरो टेशिनकाई हाॅस्पिटल द्वारा आयोजित लाइव माइक्रो न्यूरो सर्जरी में होने वाले जटिल ऑपरेशन और माइक्रोवेसक्यूलर एनेस्टोमोसिस की बारीकियों में प्रशिक्षण हेतु विभिन्न देशों के न्यूरोसर्जन को आमंत्रित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि इस तरह के प्रशिक्षण से जटिल ऑपरेशन उदयपुर के गीतांजली में दक्षता से संपन्न हो सकेंगे।