गिट्स बी.टेक. के 2 विद्यार्थियों का पेसिफिक इन्ड. लि. में 2.4 लाख सालाना पैकेज पर चयन।
गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक के 2 विद्यार्थियों का चयन पेसिफिक इन्डस्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी जो कि गीतांजली ग्रुप का फ्लेगशीप कम्पनी है एवं नेचुरल स्टोन का प्रासेसर कम्पनीयों में से एक नामी कम्पनी है, में केम्पस इन्टरव्यू द्वारा मेनेजमेन्ट तकनीशियन पद पर हुआ।

गीतांजली इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक के 2 विद्यार्थियों का चयन पेसिफिक इन्डस्ट्रीज लिमिटेड कम्पनी जो कि गीतांजली ग्रुप का फ्लेगशीप कम्पनी है एवं नेचुरल स्टोन का प्रासेसर कम्पनीयों में से एक नामी कम्पनी है, में केम्पस इन्टरव्यू द्वारा मेनेजमेन्ट तकनीशियन पद पर हुआ। संस्थान के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट हैड अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि पेसिफिक इन्डस्ट्रीज उदयपुर की प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी एक अलग पहचान रखती है। कम्पनी के एच.आर मेनेजर देव कुमार शर्मा व मेनेजर मयंक हीरावत ने विद्यार्थियों को कम्पनी की उपलब्धियों एवं जॉब प्रोफाइल के बारे में अवगत कराया और उसके पश्चात पर्सनल इन्टरव्यू के तीन राउण्ड के माध्यम से 2 विद्यार्थियों का चयन हुआ, चयनित विद्यार्थियों के नाम मनीषा चौधरी (कम्प्यूटर साइन्स एण्ड इंजीनियरींग ब्रांच) व चयनिका दाया (इलेक्ट्रीकल इंजीनियरींग ब्रांच) का चयन कम्पनी मेनेजमेन्ट तकनीशियन पद पर 2.4 लाख सालाना पेैकेज पर हुआ।
संस्थान के डायरेक्टर प्रो. डॉ. के एन सेठ ने गिट्स के विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी। उन्हे प्रोत्साहित किया कि वह अच्छा काम करके गिट्स का नाम रोशन करें।
