अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कम्पनी जनरल इलेक्ट्रिक द्वारा गिट्स केम्पस की सराहना

गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्निकल स्टडीज डबोक उदयपुर में एमएनसी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक ने गिट्स केम्पस का निरीक्षण किया। संस्थान के निदेशक डाॅ. विकास मिश्र ने बताया कि एमएनसी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक हेल्थकेयर डिविजन के वरिष्ठ अधिकारी विंजामिन जेम्स (एचआर लीडर, दक्षिण एशिया ) व अमिश अग्रवाल ( बिजनेस मेनेजर ) द्वारा गिट्स इन्फ्रा स्ट्रक्चर एवं लेब के निरीक्षण का मुख्य उद्देेश्य कंपनी व गिट्स के बीच एक दीर्घकालीन करार स्थापित करना है। आने वाले समय में गिट्स के विद्यार्थियों को काॅर्पोरेट जगत की प्रतिष्ठित कंपनियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

 | 

जनरल इलेक्ट्रिकल प्रसिद्ध वैज्ञानिक थाॅमस एडिसन द्वारा 1892 में स्थापित की गई थी। जो पूरे विश्व में एयर क्राफ्ट इंजन, इलेक्ट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रिक मोटर, पाॅवर, ऊर्जा, गैस तथा हेल्थकेयर इत्यादि में 3,13,000 से ज्यादा कर्मचारियों के साथ पूरे विश्व में अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है।

Download the UT Android App for more news and updates fromUdaipur

कार्यक्रम के संयोजक अरविंद सिंह पेमावत ने बताया कि इस सेमिनार में विंजामिन ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू फेस करने तथा एक प्रसिद्ध कम्पनी में प्रवेश कैसे लिया जाये पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही गिट्स की फेकल्टी तथा विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया।

अमिश अग्रवाल ने जनरल इलेक्ट्रिकल कंपनी किस-किस क्षेत्र में काम करती हैं तथा इसमें इंजीनियर्स के लिए क्या-क्या संभावनाएं है इस पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर एमबीए निदेशक डाॅ. पीके जैन, वित्त नियंत्रक बीएल जांगिड, प्रो. राजीव माथुर सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। असिस्टेंट प्रोफेसर अंजली धाबाई द्वारा संचालन किया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News