गिट्स फैकल्टी मेम्बर मोनिका वर्डिया का रिसर्च पेपर यूएसए आईईईई में चयन
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक, उदयपुर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग कि असोसिएट प्रोफेसर मोनिका वर्डिया का शोध पत्र ‘परफोरमेंस एन
गीतांजली इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नीकल स्टडीज डबोक, उदयपुर की इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग कि असोसिएट प्रोफेसर मोनिका वर्डिया का शोध पत्र ‘परफोरमेंस एनालिसिस 1.2 किलोवाट लैबोरेट्री प्रोटोटाईप आॅफ मेट्रिक्स कनवर्टर इन्टरफेस विंड टरवाइन इम्यूलेशन’ अमेरिका के पोर्टलेंड में आईईईई के द्वारा स्वीकृत किया गया।
डीन एकेडमिक व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिग विभागाध्यक्ष डाॅ पीसी बापना ने बताया कि मोनिका वर्डिया ने यह शोध डाॅ बापना के साथ मिलकर किया है। तथा रिसर्च पेपर का पत्र वाचन आने वाले 23 से 27 सितम्बर 2018 को पोर्टलेंड आर्गन यूएसए में होगा। उल्लेखनीय है कि इस शोध पत्र वाचन मे मोनिका वर्डिया के यूएस जाने मेें आने वाले सभी खर्च आईईईई के इंटरनेशनल एप्लीकेशन सोसाइटी यूएसए सेक्शन द्वारा वहन किया जाएगा।
